बरबादी को विकास बताने वाले को जनता माफ़ नहीं करेगी – पूर्व विधायक
📅 Published on: January 7, 2022
* शोहरतगढ़ विधान सभा के कोने कोने में पहुंचा रहे हैं समाजवाद
* जनसभा कर , चौपाल , व्यक्तिगत , मीडिया के माध्यम से लोगों को बताई जा रही हैं सपा की नीतियाँ
सोशलिस्ट की कलम से
समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व विधायक अनिल सिंह लगातार जन्चौपाल व व्यक्तिगत रूप से मिलकर समज्वादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहूँचाने का काम कर रहे हैं | दत्तपुर टोला गोपाल पुर में जनसभा को संबोधित करते हुवे अनिल सिंह ने कहा विधान सभा चुनाव में महज कुछ महीने बचे हैं ऐसे में सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए आगामी विधान सभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का लोगों से समर्थन बटोर रहा हूँ | उन्होंने कहा कि जनता को छ्लने वाली भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। अब जनता किसी झांसे में आने वाली नहीं है । जनता प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि अच्छे दिन लाने व भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना दिखाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता जड़ से उखाड़ फेंकेगी। जनता सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। भाजपा सरकार में देश का हर वर्ग त्रस्त है। मंहगाई और भ्रष्ट्राचार चरम पर है। इस दौरान हरी प्रसाद यादव ,विनोद यादव , शिवलाल विश्वकर्मा , अंगद प्रसाद , सिद्धू , प्रकाश यादव , अरुण चौधरी , भारत चौधरी , चन्द्रिका यादव , जगदीश यादव , भोला यादव , वीरेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे |


