📅 Published on: March 12, 2023
नबी हुसैन
जनपद सिद्धार्थनगर में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर नव युवकों, महिलाओं और लड़कियों को महिला सुरक्षा व मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी गई तथा मनचलों एवं शोहदों पर कार्यवाही हेतु चेकिंग की गई।
मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज शक्ति मोबाइल/प्रभारी एण्टी रोमियो महिला उ0नि0 पूनम मौर्या द्वारा एण्टी रोमियो कार्यवाही के अन्तर्गत थाना सिद्धार्थ नगर, बासी के बासी बस स्टैंड, कस्बा बासी, कस्बा जोगिया, उद्यान पार्क, स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थानाक्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गयी ।
एण्टी रोमियों टीम में महिला उ0नि0 पूनम मौर्या प्रभारी एण्टी रोमियो ,आरक्षी राकेश यादव एण्टी रोमियो ,
महिला आरक्षी रीनू एण्टी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रही।