📅 Published on: November 29, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी में उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। ‘बाल साहित्य में हिंदी लेखन’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) के डॉ. लीलाधर मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि डायट बांसी के प्राचार्य लालजी पांडेय रहे। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह, संयोजक डॉ. आलोक दूबे, सह-संयोजक डॉ. संदीप पांडेय एवं डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने किया।
कहानी प्रतियोगिता में 100 विद्यार्थियों की सहभागिता
संगोष्ठी के द्वितीय सत्र में उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान की ओर से ‘सोशल मीडिया का परिवार पर प्रभाव’ विषय पर कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
तकनीकी सत्र में प्रस्तुत हुए शोध पत्र
तृतीय तकनीकी सत्र में ऑफलाइन माध्यम से शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने शोध विषयों पर विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता बीएड विभाग की सहायक आचार्य डॉ. हंसराज तथा सह-अध्यक्षता डॉ. लीलाधर मिश्र ने की। इस सत्र में डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ. सुभीर सिंह, डॉ. देवेंद्र प्रसाद, डॉ. रितेश कुमार शुक्ल और डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय सहित 11 विद्यार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
प्रथम एवं तकनीकी सत्र में लेफ्टिनेंट डॉ. राजेश कुमार यादव ने आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में सहायक आचार्य डॉ. अरविंद कुमार मौर्य ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर प्रो. शरीफुद्दीन, डॉ. ब्रह्म सिंह, डॉ. देवराज सिंह, डॉ. दया शंकर, डॉ. मनोज कुमार सोनकर, डॉ. विकास कुमार सिंह, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. केदारनाथ गुप्ता, डॉ. राकेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. रविंद्र कुमार टंडन, डॉ. रंजीता शुक्ला, डॉ. कंचन यति, डॉ. नीलम चौधरी, डॉ. आशुतोष नाथ वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।