दुमदुमवा में धान कटाई पर खूनी संघर्ष: बुजुर्ग दयाराम की मौत, चार नामजद पर मुकदमा दर्ज, पर प्रशासन पर उठे सवाल

Kapilvastupost

**सिद्धार्थनगर।** जिले में खेतों में बोई गई फसल की कटाई को लेकर विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। उस्का थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दुमदुमवा में कंबाइन से धान कटवाने को लेकर शुक्रवार शाम शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि चार लोगों ने 70 वर्षीय दयाराम लोधी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने आनंद, महेश, शांति और आकाश के खिलाफ मुकदमा संख्या 0162/2026 दर्ज किया है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी असली सवाल जस का तस है। विवाद की जानकारी पहले से होने के बावजूद लेखपाल, तहसीलदार और एसडीएम स्तर पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जब जिलाधिकारी के निर्देश भी जमीन पर बेअसर दिख रहे हैं, तो एक बुजुर्ग की जान जाने के बाद ही पुलिस और प्रशासन क्यों हरकत में आया?

ग्रामीणों ने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और निष्पक्ष विवेचना कराई जाए।