📅 Published on: March 24, 2023
निजाम अंसारी
शोहरतगढ़।एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को एक लेखपाल को जाति प्रमाण पत्र जारी करने पैसा लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताता कि 20 मार्च सोमवार को तहसील क्षेत्र के बैदोली निवासी संतोष कुमार ने एक शिकायत पत्र देकर लेखपाल कमलेश कुमार मिश्रा पर आरोप लगाया कि मेरी पत्नी सोनम वर्मा के जाति प्रमाण पत्र में आख्या लगाने के लिए 500 रुपये दूसरे के पेटीएम मंगा लिए है।
और भी पैसा की मांग कर रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेकर तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार गौरव कुमार को जाच करने का निर्देश दिया। जाँच में जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आख्या लगाने के लिए पैसा मांगने व दूसरे के पेटीएम में पैसा मंगाने का मामला सत्य पाया गया। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल कमलेश कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया हैं।
एसडीएम ने कहा कि जो सम्बंधित हल्का लेखपाल वरासत, आय जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र नाम पर धनादोहन में लिप्त पाया गया। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।