📅 Published on: March 24, 2023
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा अलीगढ़वा कस्बे से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के चाकर चौड़ा कस्बा में किराना व्यवसायी से पुलिस चौकी चाकर चौड़ा की कुछ ही दूरी पर गुरुवार रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है।
कपिलवस्तु जिले के पकड़ी गांव निवासी हरिश्चंद्र अग्रहरी चाकर चौड़ा सीमा पर किराने की दुकान चलाता है। नित्य की भांति दुकान बंद कर पकड़ी के लिए निकला था, बिजुआ नाले को पार करते ही बदमाश मोटरसाकिल से ओवर टेक कर पिकप पर फायर कर बैग में रखा अठारह लाख रूपया लेकर फरार हो गए।
वायवसायी अपने उपर बंदूक की फायर होते सहम गया। एक गोली बोनट में दूसरी शीशे में लगी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राम चरण चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच, सीसीटीवी कैमरा के जरिए घटना का पर्दाफाश करने में लग गई है।
जिसमे रूपंदेही जिले की पुलिस भी लगाई गई है। वही पीड़ित पक्ष से गाड़ी चालक को थाने में बैठा कर पूछताछ कर रही है। रूपये की कागजात मांगा जा रहा है। पीड़ित ने कहा बदमाश लूट की घटना के बाद भारत सीमा की तरफ वापस चले गए।
घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। थाना चाकर चौड़ा में दो महीने में गोली कांड की दूसरी घटना होने से सीमाई क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। अपराधियों के हौशले मजबूत हो रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक कपिलवस्तु नेपाल प्रेम बस्नेत ने बताया कि सीमा के चाकर चौड़ा में व्यापारी से लूट की घटना घटित हुई है, जांच के लिए टीम गठित की गई है। जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।