मानव अधिकार परिवार के जागरण में एतिहासिक भीड़ मन्दिर अब बनने लगा है गीत पर इशरत जहाँ ने लूटा भक्तों का दिल

इन्द्रेश तिवारी

शोहरतागढ़ क़स्बा स्थित समय माता मन्दिर में चैत रामनवमी के सुभ अवसर पर मानव अधिकार परिवार के जागरण कार्यक्रम में एतिहासिक भीड़ देखने को मिली |

समय माता मन्दिर परिसर से एक किलो मीटर दूर से ही ट्रेफिक व्यवस्था को कण्ट्रोल करने करने के लिए दो दो चेक पॉइंट बनाये गए कार्यक्रम स्थल पर हजारों हजार की संख्या में औरतों और बच्चों और बड़ों की भारी भीड़ रही |

जागरण में कलाकार इशरत जहाँ के भजन को जनता ने खूब सुना उनकी शानदार प्रस्तुति से महिला और पुरुष दोनों ही खड़े होकर ताल ठोंकते दिखे | कार्यक्रम के दौरान शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा सांसद जगदम्बिका पाल ने माता का आशीर्वाद लिया |

कार्यक्रम आयोजक के कार्यकर्ता लगातार जनता को व्यवस्था देते दिखे कार्यक्रम के आयोजक मानव अधिकार परिवार के जिलाध्यक्ष नीलू रूंगटा शोहरतगढ़ नगर अध्यक्ष दीपक कौशल व शोहरतगढ़ नगर पंचायत प्रत्याशी रवि अग्रवाल के बेहतरीन व्यवस्था ने आम जनमानस के दिलों में इस शानदार और एतिहासिक आयोजन से हिन्दू जनमानस के दिलों को छु लिया | कार्यक्रम के सुरु से और आखिरी तक जनता की तालियों के बीच इशरत जहाँ के सुनने वाले उनके गीतों पर खूब झूमे और नारे लगाये |

मानव अधिकार कमेटी की ओर से रविवार की रात मां समय माता के दरबार में प्रतिवर्ष की भांति जागरण आयोजित किया गया। इसमें भक्तों ने मां की महिमा पर आधारित भेंटें सुनीं।

गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां समय के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। जागरण में गायक इशरत जहाँ  के अलावा पप्पू चौधरी उर्फ़ पप्पू लखा ने भी माँ के चरणों में अपने गीत भेंट किये अन्य्कलाकारों ने  देवी देवताओं पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां पेश कर समां बांधा। मां के भजनों को श्रवण कर भक्तजन झूमने को विवश हो गए।