📅 Published on: March 27, 2023
इसरार अहमद
मिश्रोलिया सिद्धार्थनगर, विकास खंड खुनियांव में सोमवार को बाल विकास परियोजना खुनियाँव के सेक्टर गोनरा सिद्धार्थनगर पर सेक्टर के सभी आगनबाड़ी कार्यकत्रीयों द्वारा पोषण पखवाड़ा मनाया गया जिसमें उपस्थित आगनबाड़ी सुपरवाइजर कुसमलता ने बताया कि आप सभी अपने परिक्षेत्र मे आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को उनके खानपान पर विशेष ध्यान रखें और उनको पौष्टिक आहार अधिक से अधिक खाने के लिये बतायें जिससे वे सभी स्वास्थ्य रहे सभी पांच वर्ष के बच्चों को टीकाकरण करायें|
इसी के क्रम मे आगनबाड़ी कार्यकत्री ऊषा देवी ने बताया कि सभी लोग अपने यहां पर 05 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण केन्द्र पर जाने के लिए प्रेरित करें जिससे वे सभी अपने बच्चों को ले जाकर टीका लगवाये एवं सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपने खानपान पर विषेश ध्यान रखना चाहिए और समय समय आशा एवं आगनबाड़ी के सहयोग से नियमित जांच कराते रहना चाहिए
इस अवसर पर कुसुम शुक्ला, गीता, विन्ध्यवासिनी, अनीता, दिव्या,सरोज, ममता,कुसुम दवी,आराधना, रेनू,कान्ति, रिशू पांडेय आदि कार्यकत्रियां उपस्थित रही