फरार चल रहे सात आरोपी गिरफ्तार
📅 Published on: March 28, 2023
अभिषेक शुक्ल
इटवा। त्रिलोकपुर और मिश्रौलिया थाना पुलिस ने फरार चल रहे सात आरोपियों को सोमवार को दबोच लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय रवाना कर दिया है।
एसएचओ त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बढ़या गांव निवासी लाले पुत्र पीतांबर, जहदा मुस्तहकम निवासी मनोज कुमार यादव पुत्र सहदेव, मल्हवार बुजुर्ग निवासी सतीष कुमार मिश्र पुत्र जगमोहन, सिकटा निवासी मोहन लाल पुत्र राम कुमार फरार चल रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसएचओ मिश्रौलिया मोती लाल यादव ने बताया कि चेतिया के टोला केवटहिया निवासी सन्तराम पुत्र फेरई, केरवनिया के शफात पुत्र गुड्डूर, गौरडीह के हरिश्चन्द पुत्र चुल्हई फरार आरोपी थे।
सांकेतिक फोटो


