📅 Published on: April 28, 2023
9 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
…………
एसओजी, सर्विंलास सेल व थाना लोटन पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता
Abhishek shukla
सिद्धार्थनगर। जनपद में हुई बाइक चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आन्नद द्वारा एसओजी, सर्विलांस सेल व थाना लोटन पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण, अखिलेश वर्मा क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में गुरुवार को चेकिंग के दौरान धरमौली मोड़ के पास से 1 अभियुक्त कलाम नाऊ पुत्र हुसैन नाऊ निवासी मुड़िला थाना व जनपद तौलिहवा राष्ट्र नेपाल को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिसकी निशानदेही पर चोरी की अन्य 8 अदद मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। चोरी की बरामदशुदा मोटर साइकिलों के संबंध में थाना जोगिया उदयपुर पर मुअसं- 173/22, 07/23 व 47/23 धारा 379 भादवि तथा थाना लोटन पर मुअसं 64/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। शेष अन्य मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया।
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एस पी ने बताया कि पुलिस पूछताछ अभियुक्त कलाम द्वारा बताया गया कि मै अपने दो साथियों रेशम और अकबर अली उर्फ सोनू के साथ नेपाल से बाइक से आकर सिद्धार्थनगर के अलग-अलग बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रेकी करके मौका देखकर अपनी मास्टर चाभी लगाकर चोरी करके गुप्त स्थान पर छिपाकर रख देते थे।
जब ग्राहक मिल जाते थे तो उसे बेच देते थें। सोनू व रेशम के बारे में बताया कि नाम व चेहरे से पहचानता हूँ वे भी नेपाल के रहने वाले है लेकिन पता नही जानता हूँ ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार मय टीम थाना लोटन, उनि शेषनाथ यादव, सुरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, मुआ राजीव शुक्ला, रमेश यादव, पवन तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा, आ. वीरेन्द्र तिवारी, मुआ. देवेश यादव व विवेक मिश्रा व आ अभिनन्दन शामिल रहे।