सिद्धार्थनगर – चुनाव प्रेक्षक महेन्द्र कुमार सिंह तंवर ने की बैठक निर्वाचन क्षेत्रों में वीडियो कैमरे के साथ निगरानी टीमों को किया रवाना शिकायत के लिए मो नंबर 7497972207 किया जारी
सिद्धार्थनगर – निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए प्रेक्षक नगरीय निकास सामान्य निर्वाचन-2023 महेन्द्र कुमार सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक जयेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट/एफ.एस.टी./एस.एस.टी. के साथ कलेक्ट्रट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक जयेन्द्र कुमार ने प्रेक्षक को अवगत कराया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट/एफ.एस.टी./एस.एस.टी. का 02 बार प्रशिक्षण कराया जा चुका है। समस्त बूथो का भ्रमण कर लिया गया है।
बूथो/केन्द्रो पर जो भी कमियां थी उन्हें ठीक करा दिया गया है। कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रेक्षक नगरीय निकास सामान्य निर्वाचन-2023 महेन्द्र कुमार सिंह तंवर ने एफ.एस.टी./एस.एस.टी. टीम को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग अपनी पूरी टीम एवं कैमरे आदि के साथ भ्रमणशील रहे। प्रत्येक दिन शाम को दिन मे की गयी कार्यवाही की लिस्ट बनाकर उपलब्ध करायें।
प्रेक्षक नगरीय निकास सामान्य निर्वाचन-2023 महेन्द्र कुमार तंवर ने कहा कि जो कोई भी राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधिगण/पत्रकार बन्धु/आम जनमानस मिलना चाहता हो तो रेस्ट हाऊस, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, सिद्धार्थनगर में दिनांक 09.05.2023 को दिन में 01 बजे से 02 बजे के बीच मिल सकते है। इसके अलावा कोई भी समस्या होने पर कार्यालय का दूरभाष संख्या 05544-297040 तथा मोबाइल नम्बर 7497972207 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार तथा समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित थे।