धूंवाधार प्रचार से जनता के बीच लोकप्रियता बटोर रहे नवाब खान

अभिषेक शुक्ला

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ से अध्यक्ष पद के निर्दल उम्मीदवार नवाब खान उर्फ शाहरुख खान ने अपने समर्थकों के साथ घर घर अपनी उपस्थिति देकर उनसे समर्थन मांगने का काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को खतरनाक जनसंपर्क के दौरान प्रत्यासी नेता नवाब खान ने आर्य नगर पूर्व गांधी नगर मुहल्ले में एक नुक्कड़ सभा के दौरान कहा कि विगत कई वर्षों से नगर पंचायत की जनता उपेक्षा का दंश झेलती चली आ रही है।

चुनाव के समय लोग मतदाताओं के बीच बैठ कर उन्हें झूठे वादे करके अभी तक छलने का काम किया है। यदि विकास की बात करें, तो वह धरातल पर देखने को नहीं मिल रहा है। शाहरुख खान ने बताया कि शोहरतगढ़ आदर्श नगर पंचायत के नाम से जाना जाता है, लेकिन पिछले पंद्रह वर्षों में आदर्श दिखा नहीं जब कि यहां जल निकासी, सफाई व्यवस्था ,नाली,सम्पर्क मार्ग,पेयजल व्यवस्था, गन्दगी,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन जैसे तमाम सुविधाएं लोगों के बीच ख्वाब बन कर रह गई है।

इस दौरान पूर्व सभासद गांधी नगर वली खान ने कहा कि यहां की जनता अब विकास करने वाले प्रत्यासी का चुनाव करेगी मैंने अपने कार्यकाल में वर्षो से अपने इमानदारी से बिना किसी स्वार्थ के जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सामिल हुए। जिसे यहां की जनता बखूबी जान रहीं हैं , जिसका परिणाम आने वाले 11 मई के निकाय चुनाव में निर्दल के प्रत्याशी नवाब खान के नाम के सामने वाले खाने में वृक्ष निशान पर मोहर लगाकर भारी बहुमत से विजय का ताज पहनाने का काम करेंगे।

इस दौरान मेराज इदरीशी , राजा , पप्पू यादव, मौर्या भैय्या , दीपक , नियाज़ , सानू , आसिफ इकबाल सहित तमाम समर्थक उपस्थित रहें।