📅 Published on: May 11, 2023
सुरक्षा के लोग रहें सतर्क , गलत वोटिंग पर पेनी नजर रही डीएम व एसपी की
चप्पे चप्पे पर रही पुलिस कि पैनी नजर , दौड़ते दिखे अफसर , शांति पूर्वक हुआ मतदान
—————-
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । जिलाधिकारी संजीव रंजन तथा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद
संयुक्त रूप के निगरानी में जनपद सिद्धार्थनगर में 2 नगर पालिका परिषद और 9 नगर पंचायतों के कुल मतदाताओं 303204 एवं 341 बूथों और 13 जोनो के सापेक्ष 16 4460 मतदान् के साथ शाम 5 बजे तक 54 .24 प्रतिशत मतों हुआ मतदान । मत पेटी में चेयर मैनों के भाग्य हुए बंद । मत गणना 13 को ।
जिलाधिकारी संजीव रंजन तथा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद
संयुक्त रूप नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु विभिन्न मतदान केंद्रों , बूथो का निरीक्षण किया गया।
बूथों और केंद्रो में तैनात समस्त कर्मियों खास कर सुरक्षा के लोगों को सख्ती से हिदायत दिया गया कि गलत वोटिंग नही होनी चाहिए । मतदाता को कोई अनावश्यक परेशान भी नही करेगा ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मतदान केंद्रो , बूथो पर निष्पक्ष मतदान संपन्न कराये। खास कर सुरक्षा मे लगाए गए जवानो को कई बार निर्देश दिया कि आप लोग सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारी का पालन करे।
गलत वोट न पड़ने पाए। इसके अलावा यह भी निर्देश दिया कि मतदाताओ को कोई परेशानी न होने पाए।