62 प्रतिशत वोटिंग के साथ शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की किस्मत बॉक्स में कौन किससे आगे ताजा रुझान
📅 Published on: May 12, 2023
वोटिंग के बाद kapilvastupost का टीम सर्वे जो क़स्बा शोहरतगढ़ और विस्तृत क्षेत्र छतहरा छतहरी गडाकुल नीबी दोहनी मेढवा और नारायणपुर में किये गए सैंपल के अनुसार जारी किया जा रहा है हो सकता टीम की बात जिन लोगों से हुई है वह किसी प्रत्याशी या राजनितिक दल के सपोर्ट करने वाले रहे हों हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है | यह सिर्फ रुझान भर हैं हार जीत के नतीजे का 13 मई का इन्तेजार करें |
democrate
नगर निकाय चुनाव 2023 जिसमें नगर पंचायत , नगरपालिका परिषद् ,नगर निगम, नगर महापालिका के चुनाव की दूसरी पाली का चुनाव आज 11 मई को पूरे जनपद में शकुशल सम्पन्न हुवा इसी क्रम में आज नगर पंचायत शोहरतगढ़ में भी चुनाव सम्पन्न हुवा |
नगर पंचायत शोहरतगढ़ में विस्तारित क्षेत्रों को मिलाकर कुल 19588 मत है जिनके सापेक्ष 62 प्रातिशत पोल के हिसाब से 12129 मत पड़े |
सक्रिय रूप से प्रत्याशी जिनमें श्रीमती बबिता कसौधन , shyam सुंदर चौधरी , मनोज कुमार मित्तल , अध्यक्ष प्रतिनधि रवि अग्रवाल , अभय सिंह व इज़हार हुसैन गोपाल प्रसाद फौजी ,पप्पू बाबा शामिल है in प्रत्याशियों ने चुनाव के प्रारंभ से ही अपने प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों के बीच अंत तक डटे रहे |
छतहरा कुल वोटों की संख्या 1156 पोल हुवे मतों की संख्या 717
शांति नारायण त्रिपाठी उर्फ पप्पू बाबा का यह पैतृक गांव है जिसमें उन्हें कुल 70% प्रतिशत वोट उनके पक्ष में जाने के अनुमान है , इस हिसाब से लगभग 500 सौ वोट उनके पक्ष में जाने का अनुमान है जैसा कि ग्रामीणों का कथन था कि हर आदमी अपने गांव जेवार के प्रत्याशी के साथ है तो इस तरह हम भी अपने गांव के पप्पू बाबा के साथ हैं |
बाकी बचे शेष 217 वोट

गडाकुल कुल वोटों की संख्या 5200 सौ है जिसके सापेक्ष 3224 वोट पड़े
बात करते हैं अगले अध्यक्ष प्रत्याशी श्याम सुंदर चौधरी जिनकी ख्याति एक लोकप्रिय छात्र नेता व प्रधान की रही हैं । गड़ाकुल क्षेत्र में कुल मतों की संख्या 5200 सौ है जिसके सापेक्ष 62 प्रतिशत पड़े मतों के हिसाब से कुल वोटिंग गड़ाकुल क्षेत्र में 3224 वोट पड़े जिसमें से हाईएस्ट नंबर 70 प्रतिशत वोट श्याम सुंदर चौधरी के खाते में जाने का अंदेशा है इस हिसाब से 2256 वोट पा रहे हैं बकौल श्याम सुंदर चौधरी।
शेष बचे वोटों की संख्या 968

नीबी दोहनी कुल वोटों की संख्या लगभग 3207 और 62% पोलिंग के हिसाब से 1988 मत पड़े
सर्वे टीम आगे बढ़ते हुवे नीबी दोहनी गांव की तरफ बढ़ी जो अभय प्रताप सिंह अध्यक्ष प्रतिनिधि का पैतृक गांव है जहां से वह कई प्रधानी का चुनाव जीत चुके हैं नीबी दोहनी में कुल मतों की संख्या बकौल अभय सिंह लगभग 3207 वोट टोटल हैं 62% पोलिंग के हिसाब से 1988 मत पड़े इस में से हाईएस्ट नंबर 70 प्रतिशत मतों का रुझान अभय सिंह की तरफ है बकौल अभय सिंह पोलिंग परसेंटेज के हिसाब से 1391 वोटों के साथ नीबी दोहनी से बढ़ने की संभावना है।
बाकी शेष वोटों की संख्या लगभग 600 वोट

मेंढ़वा नारायण पुर कुल मतों की संख्या लगभग 800 जिसके सापेक्ष 496 मत पड़े
इस नए क्षेत्र अधिकतर प्रात्याशियों का वोट है लेकिन प्रमुख रूप से जो रुझान प्राप्त हुवे हैं वह अभय सिंह और shyam सुंदर चौधरी के बीच नंबर 1 और नंबर दो की लड़ाई चल रही थी | 496 मतों मं से दोनों प्रत्याशी चालीस प्रतिशत मत प्राप्त करते दिख रहे हैं
बाकी बचे शेष वोटोंकी संख्या 100 वोट




