सी बी एस ई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में डुमरियागंज की शुमैला खानम को मिला 87 प्रतिशत अंक, लोगों ने दी बधाई

Nizam Ansari 

*डुमरियागंज।
सीबीेएसई बोर्ड द्वारा शुक्रवार को घोषित हाईस्कूल के परिणाम में डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर निवासी प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार जीएच कादिर की पुत्री शुमैला खानम ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

शुमैला इस समय लिटिल फ्लावर स्कूल बस्ती की छात्रा है। वह इस विद्यालय में कक्षा 8 से अध्ययनरत है। इससे पूर्व की पढ़ाई शुमैला ने सेंट थामस स्कूल हल्लौर से की है।

शुमैला की इस सफलता पर पूर्व प्रधान हल्लौर गुलाम अली, मेहंदी रिज़वी, फैसल अली, आलोक श्रीवास्तव, अतीकुल्लाह शाह, हाशिम रिज़वी,आफताब आलम, राजेश पाण्डेय,राजेश यादव, विक्रांत श्रीवास्तव, रूहेल अहमद,महताब आलम,मोहम्मद इमरान, इंजमाम अली, फरहान अब्बास आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।