सिद्धार्थ नगर – वर्ष 2023 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

ओजैर खान

उत्तर प्रदेश वर्ष 2023 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री योगी द्वारा लोकभवन लखनऊ में सम्मानित करने का कार्यक्रम हुआ।

इसी कड़ी में जनपद सिद्धार्थनगर में भी सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ,शोहरतगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा , विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही , डी एम  संजीव रंजन  तथा मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में डॉ. अंबेडकर सभागार में जनपद के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे विधायक विनय वर्मा ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया एवं सम्मिलित रुप से प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किया। उनके अभिभावकों की उपस्थिति में अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान किया।