📅 Published on: June 15, 2023
meddia man
नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नं 10 निवासी पूर्व सभासद पवन कुमार जायसवाल की पुत्री रिया जायसवाल ने नीट की घोषित परीक्षा में ऑल इण्डिया रैंक 5057 तथा कैटेगरी रैंक 719 प्राप्त कर अपने माता पिता सहित नगर को गौरांवित किया है।
रिया जयसवाल के पिता पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि रिया की प्रारम्भिक शिक्षा स्थानीय कस्बे में हुई तथा 6 से लेकर इंटरमीडिएट की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी में हुई है।
पवन ने कहा कि पुत्री की पढ़ाई के प्रति रुझान को देखते हुए बेटी रिया को नीट की तैयारी के लिए अध्ययन हेतु कोटा पढ़ने के लिए भेज दिया। कहा कि रिया ने अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम के बल पर दूसरे प्रयास में ही उक्त सफलता अर्जित की है।
रिया जायसवाल ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरू जनों को दिया है। रिया जायसवाल के सफल होने पर नगर के संभ्रांत जनों ने बधाई दी है।