📅 Published on: June 30, 2023
अभिषेक शुक्ला
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती जी के निर्देश पर बसपा कार्यकर्ता गांव गांव जा कर बूथ करो मजबूत अभियान के तहत पार्टी को मजबूत करने का काम करे|
उक्त बातें पूर्व मंडल जोन इंचार्ज इंद्रजीत गौतम ने बूथ गठन के दौरान डूमरियागज विधानसभा के मननी जोत भरवटया मे कहा कि बसपा कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनाव मे डूमरियागज से अपना प्रत्याशी जीता कर बहन जी को देश का प्रधान मंत्री बनाने के लिए तैयार हैं।
बूथ गठन के दौरान जिला सचिव विजयपाल कनौजिया विधानसभा अध्यक्ष विरेंद्र कुमार गौतम जिला सचिव मिस्री लाल ने भी अपना विचार वयकत किया |
इस दौरान शहनसाह सलमानी शीश कुमार बौध्द अशोक कुमार बौध्द रंजीत कुमार आलोक तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।