📅 Published on: July 11, 2023
Mohammad Shaban
इटवा- ग्राम पंचायत झकहिया में सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे के लगभग अचानक बारिश के साथ गरज चमक शुरू हो गयी। इसी बीच खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गयी।
जिसमें एक महिला की मौत हो गयी। छः झुलस गयीं। जानकारी के अनुसार इटवा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत झकहिया में अपराह्न तीन बजे के लगभग बारिश शुरू हो गयी। महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं ।
अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सात महिलाएं इसके चपेट में आयीं। इसमें एक महिला 45 वर्षीय राधिका पत्नी चन्द्रिका की मौके पर मौत हो गयी । जबकि शेष छा महिलाएं 35 वर्षीय हेमा पत्नी जगदीश, 30. वर्षीय दुर्गावती पुत्री सरजू, 40 वर्षीय कानमती पत्नी सरजू, 40 वर्षीय सुनीता पत्नी सुरेंद्र, 40 वर्षीय संगीता पत्नी राजाराम, 45 वर्षीय शशि पत्नी विनोद झुलस गईं। परिजनों द्वारा घायलों को सीएचसी इटवा लाया गया।
दैवीय आपदा की सूचना पर उपजिला अधिकारी करमेंद्र तथा तहसीलदार धर्मवीर भारती सीएचसी इटवा पहुंच कर घायलों का हाल पता किया और हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया। जबकि राधिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
ग्राम झकहिया निवासी जिला पंचायत सदस्य इजहार अहमद ने मृतका के परिवार और झुलस गयी महिलाओं की आर्थिक पर की प्रशासन से मांग किया ।