📅 Published on: July 24, 2023
Democrate
जिला प्रशासन के लाख दावे के बावजूद कठेला थाना क्षेत्र के ग्राम बहुती में युद्ध स्तर पर अवैध खनन का कार्य चल रहा है।
यदि ऐसा ही होता रहा तो राजस्व की हानि होगी।जेसीबी से दर्जनों ट्राली लगाकर दिन-रात हो रहा है खनन और किसी को खबर नहीं ऐसा कैसे संभव है।
अवैध खनन के मामले में कठेला क्षेत्र पूर्व में भी चर्चित रहा है।
जब हो हल्ला होता है तो कुछ दिन के लिए खनन बंद कर दिया जाता है आला अधिकारियों के संज्ञान में जाता है तो इक्का दुक्का मामलों कार्यवाही कर जी सी बी और ट्रैक्टर ट्रालियों की जब्ती भी हुई है ।
अभी ताजा मामला शनिवार रात का है खनन स्थल-बहुती
थाना-कठेला समयमाता
तहसील -इटवा,सिद्धार्थ नगर
का है जहां शनिवार शाम से युद्ध स्तर पर हो रहा है खनन,जिम्मेदारों की लापरवाही से बेलगाम खनन का काम जारी है । खनन के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का किया जा रहा घोर उल्लंघन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विभागीय मिलीभगत से हो रहा है खनन।
यदि ऐसा ही होता रहा तो राजस्व की हानि होती रही है जहां एक तरफ शासन को अपनी योजनाएं चलाने के लिए फंड मैनेजमेंट के लिए जूझना पड़ता है वही अवैध मिट्टी खनन से सरकार को और धक्का लगाना वाजिब है ऐसे में अवैध मिट्टी खनन के कारोबार को पूर्णतया रोकना जिला प्रशासन का काम है।
अधीनस्थ अधिकारी जिला प्रशासन को गुमराह कर मिट्टी खनन का कार्य करवा रहे हैं।