सी सी टी वी कैमरे से लैश हाई टेक सुरक्षा वाले घर में चोरी हफ्तों बाद भी पुलिस बेनतीजा क्षेत्र में चर्चा
📅 Published on: August 2, 2023
प्रेम चंद गौड़
शोहरतगढ़ थाना अंतर्गत कोटिया चौकी क्षेत्र के धनधरा गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित एक बंगले में चोरों ने बुधवार की रात अपना हाथ साफ किया धनधरा ग्राम निवासी शराफुद्दीन अपने परिवार के साथ रोजी रोटी के सिलसिले में परिवार के साथ अधिकतर बाहर रहते हैं अक्सर यह मकान खाली रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से मकान के चारों तरफ सी सी टी वी कैमरे लगे हुवे हैं।
बावजूद इसके चोरों के हौसले बुलंद है मकान में दो बार चोरी हो चुकी है पहली चोरी में एक मोटर साइकिल उठा ले गए दूसरी बार चोरी पिछले हफ्ते हुई जिसमें 3 बोरा लाही सी सी टी वी का डी वी आर बॉक्स , Tv, तीन अदद डिनर सेट, दो अदद कंबल दो अदद पंखा , 50000 रुपया चुरा ले गए।




