अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में जिला कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

nizam ansari

सिद्धार्थ नगर – अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर वीर सपूत स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू ने किया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि आज़ 09 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस है यह दिन भारतीय स्वाधीनता संग्राम के के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण दिन है। 1942 में महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था और भारतीय जनता से करो या मरो का आवाहन किया जो हमारी आजादी के लिए मील का पत्थर साबित हुआ |

इसकी शुरुआत 09 अगस्त 1942 से हुई थी। आज़ के दिन हम सब स्वतंत्रता संग्राम के सभी वीर सपूतों को नमन करते हैं।
पीसीसी सदस्य नादिर सलाम एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू एवं रंजना मिश्रा ने कहा कि 09 अगस्त देश की जनता की उस इच्छा की अभिव्यक्ति थी जिसमें उसने यह ठान लिया था कि हमें आजादी चाहिए और हम आजादी लेकर रहेंगे ऐसे में यह पर्व हम सभी भारतवासियों के लिए गौरवपूर्ण दिन है।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सादिक अहमद, अब्दुस्सलाम खन, मुकेश चौबे, पप्पू खान, दिवाकर त्रिपाठी, राकेश गौड़, संतोष चौधरी, अकबर अली, गुल मोहम्मद, वलीउल्लाह हाशमी, इश्तियाक चौधरी, गालिब बिसेन, पंकज चतुर्वेदी, दुर्गेश त्रिपाठी, शौकत अली, राजेश शास्त्री सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।