📅 Published on: August 22, 2023
सड़क जैसी प्रथम बुनियादी सुविधा से जनपद सिद्धार्थ नगर के सभी विधान सभाओं में हालत खस्ता है वर्षों से सड़के बर्बाद हैं जनता अपना काम काज छोड़कर एस डी एम डी एम नेता विधायक सांसद से लगातार मांग करते रहे हैं मीडिया के द्वारा भी संज्ञान में लाने की कोशिस होती रही है लेकिन न ही अफसर और न ही राजनेताओं ने इस पर धयान दिया सिवाय एक विशेष झण्डे और और उसकी अमरगाथा के | जनता को जमीन पर काम चाहिए पार्टियों का झुनझुना नहीं |
nizam ansari
सिद्धार्थ नगर – जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली नौगढ़ महापाली मार्ग पूरी तरह से टूटकर गढ्ढो में तब्दील हो गई है। प्रधानमंत्री योजना के तहत बनाई गई इस सड़क पर पिछले 7 सालों में कोई भी मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है |
जिससे यह सड़क अब पूरी तरह टूट कर बेकार हो गई है। इस सड़क पर लोगों का आना-जाना दुश्वार हो गया है। करीब 8 किलोमीटर तक लंबी इस सड़क पर दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों का बराबर आना जाना होता है एक अंदाजे के मुताबिक करीब 50 हज़ार से ऊपर की आबादी इस सड़क का उपयोग हर दिन करती है |
पिछले कई वर्षों से सड़क की मरम्मत का राह देख रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर इस सड़क की मरम्मत की मांग की सैकड़ों की संख्या में आए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अपने पीड़ा बताते हुए कहा कि सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि आए दिन इसमें एक्सीडेंट हो रहे हैं लोगों की दोपहिया और चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं |
बच्चों और महिलाओं का चलना दूभर है इलाज के लिए मरीजों को काफी दुश्वरी होती है एंबुलेंस से लेकर कोई भी चार पहिया वाहन इस सड़क से जाने को तैयार नहीं होता। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जनहित में इस सड़क को जल्द से जल्द बनाने की अपील की।