चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर शोहरतगढ़ कसबे में जश्न का माहौल , चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ दुनिया में भारत की धाक – रवि अग्रवाल

कंपोजिट विद्यालय लेदवा के बच्चों ने लाइव प्रसारण देख,केक काटकर व पटाखा फोड़कर मनाया जश्न

इन्द्रेश तिवारी  

भारत के चंद्रयान-3 ने इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है. ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है| इस सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल है | चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर कसबे में जश्न का माहौल है लोग एक दुसरे को बधाई देते दिखे |

युवा नेता और समाज सेवी रवि अग्रवाल ने कहा कि यह हमारे महान राष्ट्र के नागरिकों के लिए गर्व की बात है कि मैंने आज चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखी|

चंद्र मिशन की सफलता ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले देशों के एक चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है| यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है|

यह राष्ट्र की प्रगति में एक मील का पत्थर दर्शाता है. मेरा इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम इसरो और वैज्ञानिक समुदाय को हार्दिक बधाई| उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है|

वहीं बुधवार को  शोहरतगढ़ के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों और ग्रामीणों शिक्षकों के साथ  चंद्रयान 3 के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शाम के समय देखकर खुशियों के साझीदार हुए।  प्रधान प्रतिनिधिगजहड़ा यार मोहम्मद व अन्य ग्रामीणों के साथ बच्चों ने चंद्रयान-3 का केक काटकर जश्न मनाया।

विद्यालय परिसर में बच्चों ने पटाखे फोड़ कर और फुलझड़ियां छोड़कर ,मिठाई बांटकर खुशी मनाया।  भारत माता की जय जयकार के साथ चंद्रयान 3 जिंदाबाद का सभी ने नारा लगाया। विद्यालय के छात्र व छात्राओं में चंद्रयान 3 मिशन की सफलता को लेकर अपार खुशी रही।

इस दौरान एआरपी  मुस्तन शेरूल्लाह, प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, शशि कुमार यादव, मनमोहन, राकेश कुमार राज, बृजेश यादव, सिद्धार्थ कुमार, राजकुमार नायक, पवन कुमार, सरोज, रेनू व छात्र कमलेश, उदयभान, संतोष कुमार, मेहनाज, शबाना, आकाश, फैजान, कन्हैया, रेनू ,मोनी, सुलोचना आदि मौजूद रहे।