📅 Published on: August 26, 2023
सिद्धार्थ नगर – जयेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के आदेशानुसार पर्यटन विभाग की स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत बुद्धिष्ट सर्किट के अन्तर्गत कपिलवस्तु का समेकित पर्यटन विकास कार्य की पूर्णता एवं गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय तकनीकी समिति के सदस्य जीतेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, प्रा0ख0, श्री मनीष सिंह, सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग एवं श्री तैयब अंसारी, अवर अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग उपस्थित रहे।
जनपद में पर्यटन को बढावा देने के लिए विकास खण्ड-बर्डपुर में ग्राम-कपिलवस्तु में भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत बौद्ध थीम पार्क का निर्माण कार्य का कार्यदायी संस्था उ0प्र0राजकीय निर्माण निगम गोरखपुर इकाई गोरखपुर द्वारा कराया गया है।
बुद्धा थीम पार्क, आर्ट गैलरी, फूड प्लाजा, यात्री सहायता केन्द्र तथा सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया गया है। वर्तमान में समस्त कार्य पूर्ण करा दिया गया है।
निरीक्षण के समय आर्ट गैलरी, फूड प्लाजा एवं यात्री सहायता केन्द्र निर्माण, परिसर में पार्किग, कनेक्टिंग रोड, सी0सी0-टी0वी0 कैमरा, थीम पार्क में लाईट साउण्ड शो, प्रोजेक्शन रूम पब्लिक स्टैड आदि कार्य पूर्ण पाया गया। आर्ट गैलरी, फूड प्लाजा सहित सभी भवन में सीलन की समस्या है जिस कारण पेन्ट इत्यादि खराब हो गये है।
भवन प्रयोग में न होने के कारण परिसर में गन्दिगी पायी गयी। स्थल विकास का कार्य एवं खिडकियों के शीशे आदि का लगाने के निर्देश दिये गये। भवन हस्तान्तरण से पूर्व अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि गुणवत्ता तकनीकी रिपोर्ट उपलब्ध करावें, जिससे हस्तान्तरण सम्बन्धी कार्यवाही की जा सके। परिसर की सुरक्षा हेतु निर्मित बाउंड्रीवॉल, गेट निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिया गया।