📅 Published on: August 26, 2023
आधे अधूरे भवन निर्माण में कार्य की अपेक्षा अधिक भुगतान
विकास खंड मिठवल के ग्राम पंचायत बनगवां द्वितीय का मामला
anil kumar
पथरा,बांसी।प्रदेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना पंचायत भवन निर्माण के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट कर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। यह कोई कहानी नहीं बल्कि विकास खंड मिठवल के ग्राम पंचायत बनगवां द्वितीय का मामला प्रकाश में आया है।
विकास खंड मिठवल के ग्राम पंचायत बनगवां द्वितीय में पंचायत भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में उक्त भवन निर्माण कार्य आधा अधूरा किया गया है। पंचायत भवन निर्माण में दरवाजा, खिड़की, आदि नहीं लगाया गया है और न ही अभी चहारदीवारी का ही निर्माण कार्य किया गया है।
बावजूद इसके ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान ने भवन निर्माण कार्य की अपेक्षा अधिक भुगतान किया गया है कमरों में मिट्टी, फर्श तथा टायल, सहित तमाम कार्य बाकी है। सूत्रों की मानें तो मनरेगा व खाता प्रथम को मिलाकर लगभग बारह लाख रुपए के आसपास का भुगतान प्राप्त किया जा चुका है।
आधे अधूरे भवन में ग्राम पंचायत द्वारा खरीदे गए कम्प्यूटर का कार्य कैसे और कहां से किया जा रहा है यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है।तत्कालीन समय में विकास खंड के एक चर्चित सचिव की तैनाती थी जिन्होंने भुगतान की प्रक्रिया को अंजाम दिया। ग्रामीणों की मानें तो कार्य की अपेक्षा भुगतान कहीं अधिक कर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है।
सतीश कुमार सिंह – खण्ड विकास अधिकारी मिठ्वल
इस संबंध में उन्होंने बताया कि हमने सचिव को बुलाया है और जौ पंचायत भवन अधुरें हैं उसका छत पड गया है और सचिव को कह दिया है कि जल्द से जल्द कार्य पूरा कराये।