📅 Published on: September 19, 2023
kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर – मंगलवार शाम एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर कार्यवाही को लेकर मोर्चा खोल दिया | सिद्धार्थनगर जिले के खेसरा ब्लॉक के बनकटा कर्जा गांव के निवासी मृतक शिशु के पिता राज ने बताया कि अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज आए थे |
जहां ऑपरेशन से उन्हें एक बेटा मिला बेटे की तबीयत अचानक रात 12 बजे खराब हो गई उसे एमसीएच वार्ड में मौजूद नर्स ने कुछ देर उपचार के बाद आईसीयू में भर्ती करने के लिए कहा परिजन का आरोप है कि जब वह आईसीयू में पहुंचे तो वहां भी कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था सिर्फ एक नर्स थी डॉक्टर गायब थे।
नर्स ने भी बच्चे का कोई इलाज नहीं किया इस तरह करीब 2 घंटे बीत जाने के बाद वहां ड्यूटी पर डॉक्टर एस एन पटेल आए जो की पूरी तरह नशे में धुत थे और उन्होंने पहुंचते ही बच्चे को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बच्चे को ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई|
नवागत डी एम पवन अग्रवाल ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके झा को तीन सदस्य टीम गठित करने का दिया निर्देश।
बनाई गई तीन सदस्य जांच कमेटी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एसएन उपाध्याय, फिजिशियन संजय कुमार और डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय गुप्ता शामिल। एक हफ्ते में यह जांच कमेटी देगी अपनी रिपोर्ट।
मंगलवार को जिला चिकित्सालय से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में हो गई थी एक नवजात शिशु की मौत।