कठेला – रजा नौजवान कमेटी ने अकिदत के साथ मनाया जश्ने ईद मिलादुन्नबी
📅 Published on: September 28, 2023
Kapilvastu post
सिद्धार्थनगर: बढ़नी मटियार उर्फ भुतहवा रजा नौजवान कमेटी मटियार उर्फ भुतहवा के तरफ से क्षेत्र में निकाला गया जुलूसे मोहम्मदी जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए सड़कों पर चारों तरफ मजहबी झंडों के साथ शान से तिरंगा झंडा भी लहराया । हुजूर की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा के नारों से गुंजते हुए नारों के क्षेत्र में भ्रमण करते रहे जुलूसे मोहम्मदी का कारवां बढ़ता गया। क्षेत्र में जल पान कि व्यवस्था की गई । जायरीन के खिदमत में लोग लगे रहे ।



