स्वच्छता को अपना कर हम भी बन सकते हैं देशभक्त- राही व गोविंद माधव
📅 Published on: October 2, 2023
———————–
– नपा कार्यालय सिद्धार्थनगर
पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , वरिष्ठ समाज सेवी व सफाई मित्र सहित अन्य को
प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया गया
– डा० भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए सफाई अभियान चलाकर श्रम दान
—————–
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । स्वच्छता को अपनाएंगे तो धरा को खूबसूरत बनाएंगे । मन में रखो एक ही सपना । स्वच्छ बनाना है भारत अपना। देशभक्ति नहीं है सिर्फ बहाना रक्त । स्वच्छता को अपना कर हम भी बन सकते हैं देशभक्त। चलो भूल के नींद को स्वच्छता फैलाएं और विश्वगुरु बनाएं हिन्द को ।
विदित हो कि 2 अक्टूबर, 2023 को स्वच्छ भारत
के रूप में, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय एमओएचयूए और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन के 9 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए अन्य मंत्रालयों के सहयोग से 15 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2023 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का आयोजन लगातार हुआ है ।





