खेत में बकरी चराने के विवाद में चला चाकू, दो घायल , चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

———————————–
घटना मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर पल्टा देवी मार्ग की है
——————–

जाकिर खान

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर पल्टा देवी मार्ग पर स्थित खेत में बकरी चराने पर सोमवार को विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दो लोगों पर चाकू से हमला करके लहूलुहान कर दिया। उन्हें बर्डपुर सीएचसी पहुंचाया गया।

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकरचिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

वहीं, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आई चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के बर्डपुर बाजार निवासी रहमत अली का आरोप है कि सोमवार को दोपहर 12:30 बजे बाजार के ही शाबिर अली उसके खेत में बकरी चरा रहे थे। मना करने पर दो लोगों ने उस पर चाकू और बोगदा से हमला बोल दिया। पहले हाथ-पैर से पीटा और फिर हाथ में चाकू मार दिया।

इसमें रहमत अली (55) को हाथ में चोटें आई हैं। उनके पुत्र

प्राथमिक उपचार के बाद घायल बर्डपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर घायल राहत अली (25) का सिर और हाथ फट गया और गंभीर चोटें आई ।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर बर्डपुर बाजार निवासी शाकिर अली, शाबिर अली, शेर अली, बरकत अली के खिलाफ मारपीट का केस किया गया है।

इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद प्रकरण में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।