आजाद समाज पार्टी से डॉ सरफ़राज़ ने शोहरतगढ़ विधान सभा से किया नामांकन
📅 Published on: February 8, 2022
एस खान
शोहरतगढ़ कस्बे के मशहूर सर्जन डॉ मोहम्मद सरफ़राज़ अंसारी ने मंगलवार को आज़ाद समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया । सरफ़राज़ ने लगभग दो बजे अपने प्रस्तावकों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपने कागजात पेश किए । इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय गेट के सामने सैकड़ों समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए । मीडिया ब्रीफिंग के दौरान डॉ सरफ़राज़ ने पत्रकारों को बताया कि उनका यह चुनाव विधानसभा में सड़क , स्वास्थ्य ,शिक्षा और बेरोजगार को लेकर जनता के बीच में हैं । इस दौरान राजेश उपाध्याय , वली खान , दानिश फ़राज़ , जुनैद भाई , आमिर खान ,आलम ,मेराज , मोनू , शम्सुल , ए के श्रीवास्तव , डॉ सेराज , महतव , डॉ शादाब , डॉ एज़ाज़ अंसारी ,डॉ आदिल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र भारती ,जिला महासचिव राजकुमार भारती ,ब्लॉक बढ़नी अध्यक्ष नसीम अहमद , बासदेव कसौधन नगर अध्यक्ष बढ़नी ,अब्दुर्रहमान , असलम , मासूम अली , संतोष आदि सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे |


