📅 Published on: October 20, 2023
———————-
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । 19 अक्टूबर 2023 को विधायक शोहरतगढ़ ने अपने लेटर पैड पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर
से जनपद के समस्त संचालित विद्यालयो की छात्र वार 9 विन्दुओ कीसूचना मांगी है ।
यह जानकारी स्वयं विधायक विनय वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया । उन्होंने बताया की मैने अपने पैड पर यह
सूचना मांगी है । सूचना इस तरह से हैं ।
प्रथम सिद्धार्थनगर में आपके नियंत्रणाधीन कितने विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं । उनमें कितने छात्र / छात्रा शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । तथा सूचना 9 विन्दुओ पर आधारित है । जो इस प्रकार है ।
प्रथम यह कि कितने स्कूल अपने भवन में । दूसरे कितने स्कूल किराये के भवन में । तीसरे कितने भवन सुरक्षित असुरक्षित हैं। चौथा विद्यालय मे छात्र , छात्राओ कि उपस्थित क्या हैं । पांचवा स्वीकृत पदों के सापेक्ष कितने स्कूलों में शिक्षक ,शिक्षिकाएं शिक्षामित्र , अनुचर कार्यरत हैं । छठवा विद्यालयो की सूची उपलब्ध करायें।
सतवा कितने विद्यालय एकल शिक्षक,शिक्षिकाएं , शिक्षा मित्रों द्वारा संचालित कर रहे हैं। आठवा सरकारी मद से पिछले एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में कितनी धनराशि शासन से प्राप्त
हुई एवं उसके सापेक्ष कितना धनराशि स्कूलवार आवंटित की गयी।
नौवा वर्तमान वित्तीय वर्ष में कितने नवीन विद्यालयों की स्वीकृति हुई एवं कितने विद्यालय निर्माणाधीन हैं। एवं कितने विद्यालय अनारम्भ हैं । तथा कितने पूर्ण हो चुके हैं। अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष सम्बन्धित द्वारा विद्यालयवार का कितना कार्य कराया गया ।
उन्होंने लिखा हैं कि मै चाहूँगा कि उल्लिखित सूचनाएं एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराने का कस्ट करे। ।