केवटलिया गांव में खूँ -खार जानवर ने एक साथ तीन व्यक्ति को पंजा मार किया घायल , क्षेत्र मे दहशत

————————————-
– काफी कोशिश करने के बाद भी वन विभाग को निराशा ही हाथ लगी

– सर्च ऑपरेशन ख़त्म नही हुआ कि एक और व्यक्ति को अपना शिकार बनाया खू खार
जानवर
————————————–
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर। मुकामी थाना उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम केवटलिया गांव में खू-खार जानवर ने एक साथ तीन व्यक्ति को पंजा मार किया घायल । घटना सोमवार की दोपहर की बताई जा रही है ।

घायलो मे 1 कनैया पुत्र हरिश्चंद्र 2 मनोज पुत्र सर्वजीत और तीसरे सजीवन पुत्र मुंशी के रूप मे हुइ हैं । जो खू खार जानवर के शिकार हुए । सभी घायल एक ही गाँव केवटलिया से हैं | खू खार जानवर के आक्रमण से गावं सहित ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।

घटना और घायल की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल
स्थानीय थाना उसका क्षेत्र को दिया । जिसके बाद से मौके पर पुलिस पहुंचकर वन विभाग को सूचना दिया । वन विभाग की टीम पहुंचकर सर्च ऑपरेशन में जुट गई।
कई घंटो तक वन विभाग द्वारा सर्च ऑपरेशन चलता रहा । ड्रोन कैमरा चलाकर जानवर को ढूढने में काफी प्रयास हुआ ।

काफी कोशिश करने के बाद भी वन विभाग कोनिराशा ही हाथ लगी । सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद फिर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया । जबकी वही वन विभाग की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन किया जा रहा था है।

इस संबंध मे थाना प्रभारी उसका बाजार सतेंद्र कुंवर ने बताया कि अज्ञात जानवर द्वारा तीन व्यक्ति पर हमला कर दिया था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस
वहा पहुंच गई । घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जोगिया भेजा गया जहा घायलों का इलाज जारी है।