📅 Published on: December 12, 2023
Kapilvastupost
बासी सिद्धार्थनगर। ग्राम पंचायत बरनवार के बारे में पिछले दिनों एक महिला पत्रकार द्वारा खबर छापने से प्रधान सदानंद चौधरी से विवाद हो गया था।
5 दिसंबर 2023 को महिला पत्रकार सुषमा मिश्रा के साथ न्यूज को लेकर विवाद किया था। पत्रकार सुषमा निश्रा ने इसकी सूचना बांसी थाना कोतवाली दी थी।
जिससे सभी पत्रकारों ने महिला पत्रकार के अधिकारों के हनन का विरोध करते हुवे पत्रकार का सहयोग किया।
सोमवार को प्रधान सदानंद चौधरी ग्राम प्रधान बरनवार ने अपने आसपास के प्रधान शैलेंद्र ग्राम पंचायत लहरा अरूण पाण्डेय, पुनीत कुमार, सत्य प्रकाश पांडेय , गोपाल पांडे आदि को लेकर बांसी कोतवाली पहुंचे जहां महिला पत्रकार सुषमा मिश्रा का पैर छूकर प्रधान ने माफी मांगा साथ ही भविष्य में ऐसी गलती न करने की कसम खाई।
इसी के साथ ही विवाद खत्म हो गया।