ढेकहरी खुर्द में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

kapilvastupost

विकसित भारत  संकल्प यात्रा का आयोजन आज मंगलवार को ढेकहरी खुर्द में आयोजित किया गया आयोजन की सुरुवात में सरस्वती बन्दना और देश भक्ति गीतों पर प्राथमिक विद्द्यालय के छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों का ध्यान पानी ओर आकृष्ट किया |

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उपेन्द्र सिंह ने यात्रा के महत्व को समझाते हुवे कहा कि कार्यक्रम के द्वारा पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को आम जनता के बीच बताना है और जो लोग लाभ पा रहे हैं उनके जुबानी जनता आम लोगों में मोदी सरकार का प्रचार प्रसार करना है |

प्रधानमंत्री जी ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे पूरा करने के लिए आप को आदरणीय प्रधान मंत्री जी को दोबारा से प्रधान मंत्री की कुर्सी पर बैठाना है तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा |

कार्यक्रम के दौरान ए डी ओ ए जी mukesh kumar ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तार से चर्चा की |

वहीं महिला एवं बाल विकास की कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल के तरीके बताये |

पी एच सी बढ़नी द्वारा लगाये गए स्वस्थ्य काउंटर पर ग्रामीणों की सेहत जाँची गयी इस दौरान महिला एवं पुरुष डॉक्टर सहित सी एच ओ ए एन एम सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे |

प्रधान अमर सिंह चौधरी ने आये हुवे अतिथियों का स्वागत व माल्यार्पण किया इस दौरान उन्होंने गाँव की जनता के समक्ष गाँव में हुवे विकास कार्यों के बारे में बताया |

इस दौरान योगेन्द्र तिवारी , prem नारायण दुबे , ए डी ओ ए जी mukesh kumar ,ए डी ओ पंचायत शकील अहमद , सचव ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे |

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post