📅 Published on: December 12, 2023
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी सिद्धार्थ नगर द्वारा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेश में गिरती हुई कानून व्यवस्था पुलिसिया उत्पीड़न बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है देश और प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास तथा किसानों की आय दोगुने करने का नारा एकदम झूठा एवं छलावा है किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है और सरकारी धान क्रय केंद्र जो सिर्फ कागजो में चल रहे हैं जिसके कारण किसान अपने धान को नहीं बेच पा रहा है जिसका फायदा विचोलिये उठा रहे हैं और किसान अपने धान को व्यापारियों के हाथों बेचने को मजबूर है।
छुट्टा पशुओं से जहां किसान के फसलों को भारी नुकसान के साथ-साथ जान माल की छति हो रही है जर्जर ग्रामीण सड़कों पर चलना दुश्वार हो चुका है सड़कों में बड़े-बड़े गडढो के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है इन्हीं सब 10 सूत्री जन समस्याओं के समाधान हेतु सपा कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम 10 सूत्रीय मांग पत्र समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय लाल यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडे पूर्व सांसद माननीय आलोक तिवारी विधायक डुमरियागंज माननीय सैयदा खातून पूर्व विधायक अनिल सिंह पूर्व विधायक विजय पासवान अपने सैकड़ो समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन देकर समाधान की मांग करी।