विकास खण्ड शोहरतगढ़ – ग्राम पंचायत मड़वा में सी डी ओ ने मनरेगा योजना से वित्तीय वर्ष 2023_24 में निर्माणाधीन कार्य का किया औचक निरीक्षण

kapilvastupost 

सी डी ओ जयेंद्र कुमार द्वारा विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत मड़वा में महात्मा गांधी नरेगा योजना से वित्तीय वर्ष 2023_24 में निर्माणाधीन कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय कृतिका अवस्थी, खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे l

ग्राम पंचायत मड़वा गांव के पश्चिम नहर से राम सेवक के खेत तक कुला खुदाई कार्य का निरीक्षण किया गया l मस्टररोल के अनुसार दिनांक 19.12.2023 से 01.01.2024 तक 28 श्रमिक नियोजित किया गया है जिसके सापेक्ष निरीक्षण के समय श्रमिक उपस्थित थे l

जिसमें कुछ का मिलान मस्टर रोल से किया गया l कार्यस्थल पर सीआईबी बोर्ड नही लगाया गया है l तत्काल सीआइबी लगाने के निर्देश किया गया l

ग्राम पंचायत में साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक नही मिली l जिसके लिए एडीओ (पंचायत) को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए गए l