📅 Published on: December 28, 2023
kapilvastupost
बढ़नी ब्लाक के सिसवां सुरहिया नाला मैदान में जीसीसी क्रिकेट क्लब गड़रखा द्वारा प्रधान कप सीजन-1 के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेण्ट के दूसरे दिन में गड़रखा, उतरौला और मनिकौरा, रेडवरिया के बीच मैच खेला गया।
इन टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाया। इस मौके पर नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल के माध्यम से ही समाज में सामाजिक समरसता स्थापित की जा सकती है।
खेल प्रतियोगिता का पहला मैच गड़रखा और उतरौला के मध्य हुआ। जिसमें गडरखा की टीम ने उतरौला को 61 रन से हराया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गड़रखा की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों के मैच में तीन विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाया।
जबाब में उतरौला की टीम सातवें ओवर में मात्र 43 रन बना कर आल आउट हो गयीं। गड़रखा की तरफ से सतेन्द्र शर्मा ने 25 रन व एक विकेट लेने पर मैन आफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मैच में रेडवरिया ने मनिकौरा को 36 रन से हराया।
मनिकौरा की टीम टास जीतकर पहले फिल्डिंग किया। रेडवरिया की टीम बैटिंग करते हुए निर्धारित आठ ओवरों के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाया। जबाब में मनिकौरा की टीम आखिरी ओवर में मात्र 52 रन ही बना पायीं।
रेडवरिया की तरफ से 24 रन बनाने वाले और दो विकेट लेने वाले तनवीर को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
इस मौके पर आयोजक प्रधान गड़रखा रविन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष यादव, आयोजक जगदीश, पंकज शर्मा, शाकिब खान, आलम, तौफीक, पहलवान पाण्डेय, सरोज, गौरव, जुबेर, अफरोज आदि लोग मौजूद रहें।