मिठवल – बी आर सी पर ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

sartaj alam 

ग्राम प्रधान/स्थानीय निकाय के सदस्य/एसएमसी अध्यक्ष एवं सचिव का ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को गांव में सफाई अभियान चलाकर सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गयें।

मिठवल बीआरसी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 विधायक राजा जय प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी मिठवल सतीश कुमार सिंह के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी रामकुमार सिंह ने अभिभावकों को योजनाओं की जानकारी भी दीं। शारदा कार्यक्रम के तहत हाउस होल्ड सर्वे, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ड्रेस, जूते, स्वेटर आदि खरीदने हेतु डीबीटी एप के माध्यम से 1100 रुपये भेजने और बाल श्रमिक योजना के तहत दिव्यांगों के प्रतिमाह पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी गयीं।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाजारडीह और तिगोड़वा के अध्यापिकाओं के निर्देशन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कियें।

इस दौरान ब्लाक गुणवत्ता समन्वयक शैलेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनुराग वर्मा, मंत्री नवनीत सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा, समस्त एआरपी और समस्त बीआरसी स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। संचालन सुरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।