Skip to content

sartaj alam
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रही छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर की सीख देकर प्रशिक्षक उन्हें निपुण बनाने का काम करेंगे। जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा को लेकर बीएसए कार्यालय सभागार में बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बीएसए ने जनपद के ब्लाक व्यायाम शिक्षकों, अनुदेशकों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं को आत्मरक्षा के सीख देने के लिए विद्यालयों का चयन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जनपद के 719 विद्यालय में आत्मरक्षा की सीख के लिए कार्यक्रम का आयोजन अविलम्ब शुरू होना है। प्रथम चरण में जनपद के तीन सौ से अधिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रारम्भ होगा।
ब्लाक व्यायाम शिक्षक व अनुदेशक चयनित विद्यालय में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाये़गे। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र श्रीवास्तव ने आत्मरक्षा से जुड़े हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा ऐप को डाउनलोड कर उसमें आवश्यक जानकारी भरने के लिए बताया गया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक चयनित विद्यालय में जाकर 24 दिनों तक विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के हुनर सिखायेंगें।
इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, ब्लाक व्यायाम शिक्षक रामविलास सिंह यादव, सत्येंद्र गुप्ता, अवधेश भारती, अनिल पाण्डेय, राकेश प्रताप, अनिल यादव, साधु शरण, किशन जी वर्मा, अजय कुमार बरनवाल आदि लोग मौजूद रहें।
error: Content is protected !!