जोगिया ब्लाक के ग्राम पंचायत बैजनथा में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम जोगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैजनथा में आयोजित किया गया।

विद्यालय के बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जिसमें मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाण्डेय प्रधान व एडियो पंचायत सचिव मोहम्मद मुस्तफा सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को आम जनता के बीच रखा और बताया कि किस प्रकार से डबल इंजन की सरकार उनके लिए कार्य कर रही है। वहीं इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओ द्वारा लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

इसके अलावा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया। वही वहीं मीडिया से बात करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिध ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहे।

जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए से सरकार द्वारा किए जा रही योजनाओं का गुणगान किया।

कार्यक्रम में कई विभागों के स्टाल भी लगाए गए।और लोगों ने अपनी आवश्यकता अनुसार विरधा पेंशन विकलांग पेंशन विधवा पेंशन एवं तरह-तरह की बीमारियों के दवाई लिए वहीं लोगों ने शौचालय के लिए भी अप्लाई किया।