📅 Published on: January 4, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर – इंडो नेपाल सीमा पर जिस तरह से पुलिस व एसएसबी सक्रिय नज़र आ रही हैं, यदि इसी तरह की सक्रियता बनी रहे तो इसमें कोई दो राय नहीं कि इंडो नेपाल सीमा पर सक्रिय अपराधी तत्व व तस्कर उनकी पकड़ में न आये।
पुलिस की सक्रियता का परिणाम हैं कि बिगत चंद सप्ताह से सीमा पर सक्रिय तस्कर अपने तस्करी के सामान सहित पकड़ में आ रहे हैं। बुद्धवार को खुनुवा पुलिस व एसएसबी जवानों नें सघन चेकिंग अभियान भी चलाया, जिसमें आने जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक खुनुवा पुलिस नें 11 अक्टूबर 2023 को 27 लाख 50 हजार रूपये बरामद कर कार्यवाही की। 12 अक्टूबर 2023 को 10 थान कपड़ा, साड़ी व दुपट्टा की तस्करी पर रोक लगाया हैं। 28 दिसंबर 23 को 1 पिकअप में लदी 19 बोरी प्याज़ आदि बरामद कर कार्यवाही की हैं।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के वर्तमान खुनुवा चौकी इंचार्ज महेश कुमार शर्मा नें खुनुवा चौकी प्रभारी के रूप में लगभग तीन माह पहले अक्टूबर माह में सीआरपीएफ के रिटायर्ड महेश शर्मा नें चौकी प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला तब से अपराधियों को पकड़ने व अपराध पर अंकुश पाने में अभूतपूर्व सफलता पाई हैं।
ज्ञातव्या हो पुलिस सर्विस में आने से पूर्व महेश शर्मा ने आसाम, मेघालय, त्रिपुरा, तमिलनाडु, छतीसगढ़ में कुल 10 वर्ष की सेवा पूरी कर पुलिस विभाग में आये हैं।
सीआरपीएफमें भी इन्होंने उत्कृष्ट कार्य किये जहाँ तक पुलिस विभाग में खुनुवा चौकी प्रभारी के रूप में सक्रिय होने की बाद इन्होंने अपने पदभार ग्रहण करने के चन्द दिनों के भीतर सीमा पर जहाँ 27 लाख 50 हजार रूपये के भारतीय मुद्रा को बरामद किया, वहीं सीमा पर ही सक्रिय खाद, प्याज़ व खाद्यान्न के तस्करो को सामग्री सहित पकड़ने में भरपूर सफलता हासिल की हैं।
इनके नेतृत्व में सघन जाँच अभियान का असर सीमा पर दिखाई देता नज़र आ रहा हैं।