📅 Published on: January 7, 2024
Kapilvastupost
चेतिया। बांसी विकास क्षेत्र के अन्तर्गत चेतिया चौकी स्थिति ग्राम पंचायत के प्रा.वि.दसिया पर 07/01/2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत अजय कुमार राय के उपस्थिति व मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल महामंत्री दूबे एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा को सम्बोधित करते हुए कहां गया, शौचालय, रसोई गैस सिलेंडर, आयुष्मान कार्ड , राशनकार्ड, बिजली, पानी आदि हर घर को उपलब्ध करा रहा है ।
जब हर परिवार पूरी तरह सुविधा से लाभान्वित होगा तभी विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरी होगी। सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर वर्ग के लोगो तक पहुंचाना सरकार की मनसा है।
ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत कुमार राय एवं पंचायत सहायक नवीन कुमार ने कहा सरकार बिना भेद भाव के समाज के हर वर्ग के लोगों का विकास कर रही हैं। समाज के चाहे जिस वर्ग के लोग हो उन तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना प्रधान मंत्री आवास, विधवा पेंशन, विक्लांग पेंशन, गरीब बेटी की शादी के लिए अनुदान, गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन वितरण का लाभ पहुचाना सरकार की मंशा है।
बाल विकास विभाग के द्वारा आयोजन गोद भराई में *भाजपा मंडल महामंत्री एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय चौरसिया द्वारा आंगनबाडी कार्यकात्री मिथिलेश वंविन्ध्यवासिनी, एवं सहायिका कुसुम पाण्डेय,वां बिजय लक्ष्मीऔरकमलेश उपस्थिति में खीर खिलाई का कार्यक्रम किया गया ।
उक्तवसर पर इबारत अली, विद्यावती,शांन्ती विमला देवी, पूनम,आदि महिला,पूनम,स्वास्थ विभाग डा. अपर्णा मिश्रा,लैब टेक्नीशियन सतीश राय एएनएम नीतू, आशा बहू सुशीला देवी । पंचायत सहायक अनुज पाण्डेय, क्षेत्रा पंचायत सदस्य दसिया मो.इरफन असारी।
बड़ौदा यू.पी. बैंक शाखा चेतिया ,शाखा प्रबंधक इन्चार्ज विजय तोमर ,और परिचारक रामनारायण, राधेश्याम विश्कर्मा एवं मुन्ना कुमार ठाकुर डिस्टिक मैनेजर सहज प्राइवेट लिमिटेड शाखा प्रबंधक चेतिया , सफाई कर्मी फेंकू प्रसाद,
ग्राम प्रधान केवलपाती, पराग, हाकिम, सत्यप्रकाश, रोहित , फूलचंद परशुराम, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।