शोहरतगढ़ – अपना दल एस की मासिक बैठक में जनपद में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

kapilvastupost

आज अपना दल एस जनपद सिध्दार्थ नगर की मासिक बैठक शोहरत गढ़ विधानसभा के बानगंगा स्थित सिंचाई डांक बंगला के प्रांगण में आयोजित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप मे प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अनिल चौधरी रहे। तथा विष्शिठ अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम लुटावन वाल्मीकि उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए।अनिल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय से प्राप्त निर्देशानुसार समस्त पदाधिकारी गण तन मन से लगकर पार्टी को जनपद मे मजबूत करने का काम करे। तथा पार्टी के विचारों को घर पहुंचाने का काम करे।

इसी कड़ी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम लुटावन वाल्मीकि ने कहा कि आज हम सभी पदाधिकारी साथियों की जिम्मेदारी बन गई है कि अपना दल एस को ताकत देते हुए बीते वर्षों की भांति जनपद मे नम्बर वन पार्टी संगठन बनाकर एक मुकाम हासिल किया जाऐ।

अंत में जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए हम सभी का दायित्व बनता है कि जनपद में अपनी दावेदारी मजबूती से शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा जा सके।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी के अतिरिक्त लवकुश चौधरी, राजेन्द्र मौर्य, अरविंद चौधरी,जय प्रकाश चौधरी,शिवम चौधरी, चौधरी अरविंद पटेल, वलीउल्ला, राम लाल मौर्य, भोला चौधरी, अनिल चौधरी टुनटुन, संतोष चौधरी, दुर्गावती , कमलावती,सूर्यमती, उर्मिला आदि।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post