जी सी सी क्रिकेट – कड़े मुकाबले में गजहड़ा ने गणेशपुर को तीन रनों से हराया

सुग्रीम यादव 

शोहरतगढ़।बढ़नी विकास क्षेत्र के झरूआ भैलोजी गावं के मैदान में झरूआ क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच गनेशपुर और गजहड़ा टीम के बीच खेला गया।

गजहड़ा ने बल्लेबाज कर आठ ओवर के खेल में तीन विकेट खोकर 67 रन बनाया।

गनेशपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर खेल कर 64 रन ही बना सकी।

दूसरा मैच हलौरा और रोमनदेई के बीच हुआ। जिसमें हलौरा की टीम पहले बल्लेबाजी कर आठ ओवर खेलकर 99 रन तीन विकेट के नुकसान के साथ बनाया।

रोमनदेई के खिलाड़ी आठ ओवर के गेंदों को खेलकर पाँच विकेट गंवाते हुए 84 रन तक ही पहुंच सके और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुमताज़ को 47 रनों के योगदान पर दिया गया।

मुख्य अतिथि नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान संयोजक वीरेन्द्र जायसवाल, क्लब अध्यक्ष नूर मोहम्मद, कमेंटेटर राजेन्द्र चौधरी ,योगेंद्र जायसवाल, बाबू जी अंसारी, अम्पायर आशीष कुमार, पंकज, इजहार अली, अखिलेश,जितेन्द्र, मनीष आदि मौजूद रहे।