📅 Published on: February 2, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ : विकास खंड शोहरतगढ के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के पहले चरण में गुरुवार को एक से 19 वर्ष के छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। वहीं दवा खिलाने के पश्चात एक घंटे तक बच्चो को शिक्षकों की निगरानी में रखा गया।
प्राइमरी विद्यालय छतहरा मे नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक देकर अभियान की शुरुआत किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर छह महीने पर सभी को यह खुराक लेनी चाहिए। बीसीपीएम सुरेंद्र पाल ने बताया कि दूसरा चरण 5 फरवरी को चलेगा जिसमें किसी भी कारण से छूटे लोगों को खुराक दी जाएगी। एक से 19 वर्ष का कोई भी खुराक लेने से वंचित नहीं रहेगा। साथ ही बच्चों को स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण टिप्स बताए। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ , ब्लाक समन्यवक इकाई के कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।