ओ डी एफ से ओडीएफ प्लस की ओर जन जागरूकता कार्यक्रम को सी डी ओ ने दिखाई झंडी

kapilvastupost

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू के अंतर्गत आज जनपद सिद्धार्थनगर में एजेंसी न्यू जेनेसिस दिल्ली की तरफ से ओ डी एफ से ओडीएफ प्लस की ओर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया |

कार्यक्रम में उपस्थित आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार आदरणीय जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार जिला सलाहकार संजय तिवारी (आई ई सी) अमित जिला सलाहकार (एम&ई) जिला सलाहकार ( एस एल डब्लू एम) एवम न्यू जेनेसिस दिल्ली टीम से जिला समन्वयक तौकीर आजम सहायक गोविंद सिंह शिखा वर्मा तरुण त्रिपाठी अनिल निषाद विनोद चौहान राम यादव निखिल यादव आदि उपस्थित रहे |

विभिन्न कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक स्वच्छता मेला ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक आई ई सी मटेरियल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से खुले में शौच मुक्त भारत बनाने एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया |

कार्यक्रम मे लोगो को बताया गया की हमे खुले मे शौच नही करना चाहिए खुले मे शौच करने से हमारा पर्यावरण दूषित होता है और हमे अनेक बीमारियों का सामना करना पडता है साथ ही हाथ धुलने का सही तरीका बताया गया |

मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा इस तरह के कार्यक्रम आम जनमानस के बीच में प्रस्तुत करने से उनके व्यवहार में परिवर्तन आएगा और जो हमारा स्वच्छ भारत मिशन का सपना है वह भी साकार होगा कार्यक्रम के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टीमों को हरी झंडी दिखाकर विकास खंड होते हुए ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया|