📅 Published on: February 7, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ़।शोहरतगढ ब्लाक के नवागत बीडीओ का शोहरतगढ़ ब्लाक के कर्मचारी एवं ग्राम प्रधान के द्वारा स्वागत किया गया।गैर जनपद से स्थानांतरित होकर शोहरतगढ ब्लाक का कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे नवागत खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता का ब्लाक कार्मिक और ग्राम प्रधान द्वारा स्वागत किया गया।खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता प्रयागराज से स्थानांतरित होकर शोहरतगढ ब्लाक मे आये है।
मंगलवार को एडीओ पंचायत मोहनलाल के साथ ग्राम पंचायत के सचिव बृजेश,अजय भारतीया, राम सिंह सहित ब्लाक के अन्य कर्मचारी के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिन्टू पटेल, सुनील सिंह, कमलेश दूवे, अब्दुल अजीज,अजय मिश्र, अजय चौहान के साथ तमाम प्रधान नवागत बीडीओ का स्वागत किये। नवागत बीडीओ ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी ग्राम प्रधानों को अश्वासन दिये कि विकास कार्य मे हो रही बाधा को दूर किया जायेगा।