📅 Published on: February 7, 2024
Kapilvastupost
सिद्दार्थनगर कांग्रेस पार्टी द्वारा इटवा कांग्रेस कार्यालय पर स्तरीय कार्यकर्ता संवाद एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस महासचिव डा.नादिर सलाम भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने एवं संचालन वरिष्ठ नेता प्रहलाद गिरि ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव डा.नादिर सलाम
ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार हर तरह से जनता का शोषण कर रही है रोजगार मांग रहे युवा लाठियों से पीटे जा रहे हैं। ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं की छवि खराब की जा रही है। बेरोजगारी, मंहगाई एवं भ्रष्टाचार से जनता कराह रही है। संविधान एवं लोकतंत्र पर भी खतरा मंडरा रहा है ऐसे समय में हम सभी कांग्रेस जनों की ज़िम्मेदारी है कि जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की तानाशाही को उजागर करें और आम लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करें।
पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने खाद की बोरियों का वजन कम करके सीधा पुंजीपतियों को फायदा पहुंचाया है। प्रधानमंत्री झूठे वादे करके हमेशा जनता को छलने का काम करते हैं लेकिन अब देश की जनता प्रधानमंत्री के झूठे वादे में नहीं आयेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को गद्दी से उतार फेंकेगी ।
इस अवसर पर प्रहलाद गिरि, आसिफ रिज्वी, अकबर अली, पेशकार पासवान, वलीउल्लाह हाशमी, पवन चौधरी, विजय शर्मा, अताउर्रहमान, अर्जुन मिश्रा, तिलक राम चौहान सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।