📅 Published on: February 15, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। युग कृष्णा इंडियन सर्विस बढ़नी के भरौली में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल तथा विशिष्ठ अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा रहे। कार्यक्रम में लगभग 280 महिलाओं को मुक्त गैस सिलेंडर चूल्हा तथा रेगुलेटर सांसद जगदंबिका पाल तथा शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के द्वारा बाटा गया तथा क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज जहां सरकार महिलाओं का सम्मान करते हुए मुफ्त गैस सिलेंडर देने का कार्य कर रही है वही महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है ।
इसी क्रम में शोहरतगढ़ क्षेत्र का विकास भी कर रही है चाहे 50 बेड का नया अस्पताल हो या 1500मीटर नेपाल बॉर्डर पर बन रही सड़क हो नरेंद्र मोदी का जो विकसित भारत का सपना है वो पूरा हो रहा है प्रधानमंत्री का सपना है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक हर घर में एक सिलेंडर गैस चूल्हा जरूर हो ताकि महिलाओं को धुएं में भोजन न बनाना पड़े अगर पूरी दुनिया में यह योजना कहीं है तो वह भारत में है जो महिलाओं को मुक्त सिलेंडर देने का कार्य हमारी सरकार कर रही हैं शोहरतगढ़ विधायक
विनय वर्मा ने कहा कि मैं और सांसद हमेशा क्षेत्र में लगे रहते हैं तथा जो भी विकास की योजनाएं हैं हम लोग निरंतर गांव में जा रहे हैं लोगों से मिल रहे हैं और जन-जन तक सारी योजनाएं पहुंचने लगातार कार्य कर रहे हैं इस अवसर पर गैस एजेंसी के संरक्षक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव तथा प्रो
अनुराधा श्रीवास्तव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि क्षेत्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ प्रदीप कमलापुरी सांसद प्रतिनिधि एस पी अग्रवाल, हरिराम निषाद, रामदास मौर्य सहित सैकड़ो की संख्या में माताएं बहनें मौजूद रहे।